PTV BHARAT 22 JULY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। लोकसभा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया। उन पर आरोप था कि उन्होंने निचले सदन में एनसीपीआई सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान महिला सदस्यों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बता दें कि मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म हो रहा है। दिन में दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब दोपहर 2 बजे सदन फिर से शुरू हुआ तो कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने स्पीकर के पास बनर्जी के खिलाफ सदस्यों की शिकायत का जिक्र किया और कहा कि उनकी टिप्पणियों से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से निलंबित किए गए
