PTV BHARAT 3 AUGUST 2026 रायपुर : श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की कांवड़ यात्रा – श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया। उन्होंने पासंग नाला से पवित्र जल लेकर भगवान शिव मंदिर तक पदयात्रा की और सपरिवार जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान शिव से छत्तीसगढ़ पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को मजबूत करता है।

