PTV BHARAT 22 AUGUST 2026 – महासमुंद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए – पावन श्रावण मास के अवसर पर विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुंद में एक माह से आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया।
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

