रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

PTV BHARAT 22 AUGUST 2026 – महासमुंद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल – पावन श्रावण मास के अवसर पर महासमुंद के विशाल मेगा मार्ट परिसर में एक माह से आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया।

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित परिवारजन, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *