जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस

PTV BHARAT 23 AUGUST 2026 रायपुर। रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी, हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मुबारक मौके पर बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ 26 अगस्त, बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।जुलूस सुबह 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा, रायपुर से प्रारंभ होगा, जो शहर का गश्त करते हुए लगभग सुबह 10 बजे सीरत मैदान, बैजनाथपारा पहुंचेगा। यहां धर्मगुरुओं के हाथों परचम कुशाई की जाएगी। इसके पश्चात शहर सीरत कमेटी की ओर से लंगर का एहतमाम किया जाएगा।ज्ञात हो कि यह जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों के बैजनाथपारा में एकत्रित होने के बाद मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार, सदर बाजार एवं कोतवाली चौक होते हुए सीरत मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *