रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु भैया की पहल से सिम्मी कुजूर के सपनों को मिली उड़ान, मेहनत और लगन से बदली जिंदगी

PTV BHARAT 23 AUGUST 2026 – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु भैया की पहल से सिम्मी कुजूर के सपनों को मिली उड़ान, मेहनत और लगन से बदली जिंदगी – स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ नए रोजगार के अवसर भी तैयार कर रही हैं। कुनकुरी निवासी सिम्मी कुजूर की कहानी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।

ऋण से शुरू किया पशुपालन व्यवसाय

आर्थिक परेशानियों के दौर में परिवार की जरूरतें पूरी करना सिम्मी के लिए चुनौतीपूर्ण था। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें ऋण की सुविधा मिली, जिसका उपयोग उन्होंने पशुपालन व्यवसाय शुरू करने में किया।

मेहनत और लगन के साथ उन्होंने पशुपालन को आगे बढ़ाया। धीरे-धीरे आमदनी बढ़ी और परिवार को आर्थिक सहारा मिला। व्यवसाय में सफलता से सिम्मी का आत्मविश्वास भी बढ़ा।

अब ईंट निर्माण व्यवसाय की तैयारी

अपनी आजीविका को और विस्तार देने के लिए सिम्मी ने दोबारा ऋण लिया है। अब वह ईंट निर्माण की मशीन लगाने की तैयारी कर रही हैं।

उनका लक्ष्य इस नए व्यवसाय के जरिए आय का अतिरिक्त स्रोत विकसित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तैयार करना है। उन्हें उम्मीद है कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का आधार

सिम्मी कुजूर ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। आर्थिक स्थिति में आए बदलाव के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उनके अनुसार, महिलाओं को आर्थिक अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने परिवार के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे सकती हैं।

सिम्मी की कहानी बताती है कि अवसर, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो ग्रामीण महिलाएं अपने पारंपरिक या नए व्यवसायों के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर सकती हैं और परिवार के भविष्य को नई दिशा दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *