रायपुर : बहन के हाथों में हुनर, आंखों में सपने ‘विष्णु भैया’ ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा

PTV BHARAT 23 AUGUST 2026 – रायपुर : बहन के हाथों में हुनर, आंखों में सपने, ‘विष्णु भैया’ ने दिया आत्मनिर्भरता का सहारा – छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए बिहान जैसी योजनाओं के माध्यम से आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मामा-भांचा गांव की श्रीमती रोहिणी साहू की कहानी इसी बदलाव की मिसाल है।

बिहान से जुड़कर शुरू किया अपना व्यवसाय

रोहिणी साहू ने बिहान योजना से जुड़ने के बाद अपनी आजीविका शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने गांव में श्री राम होटल शुरू किया और धीरे-धीरे इसे अपनी आय का साधन बना लिया।

व्यवसाय शुरू होने से उन्हें घर के पास ही रोजगार मिला और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अवसर भी मिला।

मासिक आय से परिवार को मिला आर्थिक सहारा

रोहिणी साहू के अनुसार होटल व्यवसाय से उन्हें करीब 10 से 15 हजार रुपये की शुद्ध मासिक आय प्राप्त हो रही है। इस आमदनी से परिवार के खर्चों में सहयोग मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है।

उन्होंने बताया कि अपना व्यवसाय शुरू करने के बाद उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है और अब वे स्वयं अपनी आजीविका चलाने में सक्षम हैं।

‘विष्णु भैया’ का किया आभार

रोहिणी साहू ने शासन की योजनाओं से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अवसर और सरकारी योजनाओं का सहयोग मिलने से वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

रोहिणी की कहानी बताती है कि हुनर, मेहनत और सही अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *