रायपुर : राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार

PTV BHARAT 23 AUGUST 2026 – रायपुर : राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार – छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता का आधार बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक राशि से महिलाएं परिवार की जरूरतों के साथ अपने आवश्यक खर्च भी पूरा कर पा रही हैं। रक्षाबंधन से पहले योजना की 30वीं किस्त मिलने से महिलाओं में विशेष खुशी देखने को मिली।

राखी से पहले मिली राशि, त्योहार की खुशियां बढ़ीं

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जोरातराई निवासी श्रीमती मिलापा नदेश्वर को भी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त हुई। राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक ‘विष्णु भैया’ कहा।

मिलापा नदेश्वर ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से त्योहार की तैयारियों में उन्हें आर्थिक मदद मिली है। घर की जरूरी जरूरतों के साथ रक्षाबंधन से जुड़े खर्च भी इस सहायता से पूरे करने में आसानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार राखी का पर्व उनके लिए खास है, क्योंकि समय पर मिली आर्थिक सहायता ने त्योहार के खर्च का दबाव कम किया है।

घर-गृहस्थी और बच्चों की जरूरतों में मदद

मिलापा नदेश्वर के अनुसार महतारी वंदन से हर महीने मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों की जरूरतों, घर-गृहस्थी के खर्च और आवश्यक सामान की खरीद में किया जा रहा है।

उनका कहना है कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना पड़ता था। अब नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे कई आवश्यक खर्च अपने स्तर पर पूरा कर पा रही हैं।

आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

मिलापा नदेश्वर के लिए योजना की राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक व्यवस्था में अपनी भूमिका मजबूत करने का माध्यम भी बनी है। नियमित सहायता से उन्हें आवश्यक खर्चों को लेकर अधिक आत्मविश्वास मिला है और आर्थिक निर्णयों में अपनी भागीदारी बढ़ी है।

रक्षाबंधन पर मिली 30वीं किस्त को उन्होंने ‘विष्णु भैया’ की ओर से बहनों के लिए स्नेह और सहयोग का उपहार बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *