PTV BHARAT 24 AUGUST 2026 – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी – महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका निवासी श्रीमती देवेंद्र कुमारी के लिए योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले विशेष खुशी लेकर आई।
राखी की खरीदारी में खर्च करेंगी राशि
देवेंद्र कुमारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त उनके बैंक खाते में जमा हो गई है। वे इस राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों और राखी की खरीदारी में करेंगी।
त्योहार से पहले राशि मिलने से उन्हें परिवार की जरूरतों और पर्व से जुड़े खर्चों को पूरा करने में अतिरिक्त सहारा मिला है।
आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास
देवेंद्र कुमारी के अनुसार महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान बढ़ाने का माध्यम भी बन रही है। नियमित राशि मिलने से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने के साथ परिवार की खुशियों में भी योगदान दे पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व से पहले राशि मिलना उनके लिए किसी विशेष उपहार से कम नहीं है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
देवेंद्र कुमारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ उनके जीवन में आत्मविश्वास और खुशियों को बढ़ाया है।
उनके लिए 30वीं किस्त त्योहार की तैयारियों में आर्थिक मदद के साथ भरोसे और सम्मान का एहसास भी लेकर आई है।

