महासमुंद : खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी

PTV BHARAT 24 AUGUST 2026 – महासमुंद : खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किट वितरित कर दी बधाई – महासमुंद प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल किट वितरित की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित लक्की यादव का सम्मान

कलेक्टर कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ने जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष निरंजन साहू और पैरा खिलाड़ी लक्की यादव से भी मुलाकात की। वर्ष 2025-26 के राजीव पाण्डे अवॉर्ड राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित लक्की यादव को उन्होंने बधाई देते हुए सम्मानित किया।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए समावेशी खेल अकादमी की मांग

जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ की ओर से दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों के लिए समावेशी खेल अकादमी शुरू करने की मांग रखी गई। प्रस्तावित आवासीय एवं गैर-आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, पोषण एवं आहार व्यवस्था और तकनीकी प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मांग पत्र पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

60 खिलाड़ी कर रहे तीरंदाजी का अभ्यास

वर्तमान में 60 खिलाड़ी खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर, एकलव्य भोरिंग में नियमित रूप से तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे हैं। सेंटर के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र टंडन, NIS तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक नीलम साहू सहित अन्य अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *