मोहला : रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार

PTV BHARAT 24 AUGUST 2026 – मोहला : रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार – रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को घर-गृहस्थी, बच्चों की जरूरतों और त्योहारों की तैयारियों में सहयोग मिल रहा है।

राखी से पहले मिली राशि बनी खुशी का कारण

विकासखंड मोहला निवासी श्रीमती संतोषी श्रीवास को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक ‘विष्णु भैया’ कहा।

संतोषी श्रीवास ने बताया कि रक्षाबंधन से ठीक पहले राशि मिलने से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। इस राशि का उपयोग वे राखी और त्योहार से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों में कर पा रही हैं।

घर और बच्चों की जरूरतों में भी मिल रही मदद

संतोषी के अनुसार महतारी वंदन से हर महीने मिलने वाली राशि घर के छोटे-बड़े खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य आवश्यक सामान की खरीद में उपयोगी साबित होती है।

पहले अपनी छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें परिवार के बजट पर निर्भर रहना पड़ता था। अब नियमित सहायता से वे अपने स्तर पर कई जरूरी खर्च पूरे कर पा रही हैं और परिवार की जरूरतों में आर्थिक सहयोग भी दे रही हैं।

आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

संतोषी श्रीवास ने कहा कि योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया है। अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होने से उन्हें आत्मनिर्भरता का अनुभव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त उनके लिए रक्षाबंधन के अवसर पर ‘विष्णु भैया’ की ओर से खुशियों का उपहार बनकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *