बालोद : नमो ड्रोन दीदी योजना: चित्ररेखा साहू अब आर्थिक सशक्तिकरण नई उड़ान भर रही है

PTV BHARAT 24 AUGUST 2026 – बालोद : नमो ड्रोन दीदी योजना से चित्ररेखा साहू ने भरी आर्थिक सशक्तिकरण की नई उड़ान – बालोद जिले की चित्ररेखा साहू नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। किसान मित्र के रूप में वह ड्रोन से खेतों में नैनो उर्वरकों के छिड़काव का काम करती हैं।

ड्रोन दीदी बनकर मिली नई पहचान

चित्ररेखा साहू बताती हैं कि ड्रोन दीदी बनने के बाद उन्हें नई पहचान मिली है। अब लोग उन्हें ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानते हैं। आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़ने के साथ उनकी आय में भी सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि बेहतर आमदनी से अब वह अपनी आवश्यकताओं को अधिक आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

आमदनी बढ़ी तो पूरे हुए बड़े सपने

ड्रोन से कृषि सेवाएं देने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने के बाद चित्ररेखा ने अपने लिए स्कूटी खरीदी, फिर घर का निर्माण पूरा कराया और अब अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने पर ध्यान दे रही हैं।

उनके लिए ड्रोन तकनीक केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और भविष्य के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनी है।

महतारी वंदन से भी मिला अतिरिक्त संबल

चित्ररेखा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। उनके अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर दे रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक ‘विष्णु भैया’ कहा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

चित्ररेखा साहू की कहानी बताती है कि तकनीक, सरकारी सहयोग और मेहनत के साथ ग्रामीण महिलाएं कृषि जैसे पारंपरिक क्षेत्र में भी नए व्यवसाय और आय के अवसर तैयार कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *