PTV BHARAT 30 AUGUST 2026 – रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाकात – राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान कार्यपालक निदेशक ने राज्यपाल को एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह, जो 2 सितंबर 2026 को आयोजित होना है, में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन होंगे।

