PTV BHARAT 1 SEPTEMBER 2026 – बलौदाबाजार : शोभित को थी चलने-फिरने में समस्या, CM हेल्पलाइन से त्वरित मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित CM हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही है। ग्राम रावन निवासी शोभित राम वर्मा, जो पेशे से टेलर हैं, ने हेल्पलाइन के जरिए अपनी समस्या दर्ज कराई और उन्हें समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
CM हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई समस्या
शोभित राम वर्मा को गांव के एक व्यक्ति से CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी मिली। चलने-फिरने में परेशानी के चलते उन्होंने हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई और समाधान के लिए आवेदन किया।
शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
समाज कल्याण विभाग ने उपलब्ध कराई ट्राइसाइकिल
समस्या के निराकरण के बाद शोभित राम वर्मा को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनके दैनिक आवागमन में सुविधा होगी और वह अपने टेलरिंग के काम को भी अधिक आसानी से जारी रख सकेंगे।
त्वरित समाधान से शोभित हुए खुश
ट्राइसाइकिल मिलने पर शोभित राम वर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि CM हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से “विष्णु भैया” कहते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का माध्यम
शोभित राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। CM हेल्पलाइन 1076 उनके लिए समस्या दर्ज कराने से लेकर समाधान मिलने तक सुशासन और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनी है।

