कवर्धा : सती बाई कहती हैं, विष्णु भइया के सुशासन में मिला सहारा, आज अपने पैरों पर खड़ी हूं

PTV BHARAT 1 SEPTEMBER 2026 – कवर्धा : सती बाई कहती हैं, विष्णु भइया के सुशासन में मिला सहारा, आज अपने पैरों पर खड़ी हूं – कबीरधाम जिले के ग्राम मरका, तहसील कवर्धा निवासी श्रीमती सती बाई कोरी के लिए प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम-अजय) योजना स्वरोजगार का आधार बनी है। वर्ष 2025-26 में योजना के तहत उन्हें ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के लिए ₹50 हजार का अनुदान स्वीकृत हुआ। अनुदान और ऋण की सहायता से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।

योजना ने दिया रोजगार का नया साधन

सती बाई ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर शुरू करने के लिए विभाग में आवेदन किया। विभागीय सहायता और ऋण के माध्यम से उन्होंने अपना व्यवसाय स्थापित किया, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला।

पहले परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। व्यवसाय शुरू होने के बाद अब वह परिवार की आय में सहयोग देने के साथ अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान दे पा रही हैं।

मेहनत से मजबूत हो रहा कारोबार

सती बाई नियमित रूप से ऋण की किश्त जमा कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों से मिलने वाले मार्गदर्शन से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

उनके अनुसार अब छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए किसी से कर्ज लेने की मजबूरी पहले की तुलना में कम हुई है और वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

“विष्णु भइया के सुशासन में मिला आगे बढ़ने का अवसर”

सती बाई ने कहा कि “विष्णु भइया के सुशासन में हम जैसे जरूरतमंद परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।” उन्होंने योजना के माध्यम से मिले अनुदान और सहयोग के लिए शासन के प्रति आभार जताया।

महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए स्वरोजगार का सहारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं और वंचित वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

पीएम-अजय योजना के तहत सती बाई जैसे हितग्राहियों को वित्तीय सहायता और विभागीय मार्गदर्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *