दंतेवाड़ा : धुएं से राहत, समय की बचत और आसान हुई रसोई, उज्ज्वला योजना से सामबती कश्यप के जीवन में आया बदलाव

PTV BHARAT 19 SEPTEMBER – दंतेवाड़ा : धुएं से राहत, समय की बचत और आसान हुई रसोई, उज्ज्वला योजना से सामबती कश्यप के जीवन में आया बदलाव –

कभी सामबती कश्यप के लिए खाना बनाना सिर्फ रसोई का काम नहीं था, बल्कि इसके लिए उन्हें जंगल तक जाना पड़ता था। चूल्हे के लिए लड़कियां जुटाने में समय और मेहनत दोनों लगते थे। धुएं के बीच खाना बनाना उनकी रोजमर्रा की मजबूरी थी। लेकिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद सामबती की रसोई की तस्वीर बदल गई है। अब उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ी जुटाने जंगल नहीं जाना पड़ता। गैस चूल्हे पर वह कम समय में और आसानी से खाना तैयार कर लेती हैं। सामबती बताती हैं कि पहले चूल्हे पर खाना बनाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। जंगल से लकड़ी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाना भी मुश्किल होता था। अब गैस मिलने से यह परेशानी काफी कम हो गई है।

उनके लिए उज्ज्वला योजना केवल गैस कनेक्शन मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समय, मेहनत और रोजमर्रा की जिंदगी में सुविधा लेकर आई है। अब बचा हुआ समय वह अपने परिवार और दूसरे जरूरी कामों में लगा पाती हैं। सामबती के अनुभव में यह बदलाव उस सुविधा की कहानी है, जो एक सरकारी योजना के माध्यम से उनके घर की रसोई तक पहुंची जहां पहले धुआं और लकड़ी की चिंता थी, वहां अब आसान और सुविधाजनक खाना पकाने की नई शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *