रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : मोहला के मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

PTV BHARAT 20 SEPTEMBER – रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : मोहला के मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के शासकीय हाईस्कूल मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, नशामुक्ति केंद्र एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे की लत से बचाव तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा सामूहिक सहभागिता से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *