PTV BHARAT 21 SEPTEMBER – गौरेला पेंड्रा मरवाही : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपने पक्के घर का सपना साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में लोहरा झोरकी गौरेला निवासी रामप्रकाश भी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाभान्वित हुए हैं। रामप्रकाश का सपना था कि उनका भी अपना एक सुरक्षित और पक्का घर हो, जहां वे अपने परिवार के साथ सुख-शांति से रह सकें। आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण उनके लिए पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) उनके लिए आशा की किरण बनी। योजना के अंतर्गत प्राप्त सहायता से रामप्रकाश के आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ और आज उनका प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होकर तैयार हो चुका है। पक्का घर मिलने से रामप्रकाश और उनका परिवार सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है।
रामप्रकाश बताते हैं कि पक्का मकान उनके लिए केवल एक घर नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार है। अपने स्वयं के पक्के आवास का सपना पूरा होने पर वे शासन की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से रामप्रकाश जैसे हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह आवास उनके परिवार के लिए सुरक्षित आश्रय के साथ-साथ आत्मविश्वास, सम्मान और खुशहाल जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है।

