महासमुंद : सेवा संकल्प – बदलाव की कहानी : पीएमश्री स्कूल के उन्नयन से शासकीय प्राथमिक शाला चनाट का हुआ कायाकल्प

PTV BHARAT 28 SEPTEMBER –महासमुंद : सेवा संकल्प – बदलाव की कहानी : पीएमश्री स्कूल के उन्नयन से शासकीय प्राथमिक शाला चनाट का हुआ कायाकल्प – महासमुंद, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान में भारत सरकार द्वारा पीएमश्री स्कूल घोषित करने पर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम चनाट के स्कूल की दशा एवं दिशा बदल गई। 28 मार्च 2023 को विकासखंड बसना के शासकीय प्राथमिक शाला चनाट का उन्नयन हुआ। बालवाड़ी संचालन को प्राथमिकता की दृष्टिकोण से बालवाड़ी कक्ष के लिए शासन द्वारा अतिरिक्त कक्ष की निर्माण की गई। जिसमें बालवाड़ी का संचालन होता है। बेगलेस डे गतिविधि के उद्देश्य से एक और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया गया जिसमें बच्चों को ग्रुप एक्टिविटी, संगीत, योगा आदि की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इन सुसज्जित अध्यापन कक्षा, आकर्षक प्रिंट रिच वातावरण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता, सुन्दर सज्जित गार्डन, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालित होने के परिणामस्वरूप आज चनाट जैसे दूरस्थ अंचल में स्थित विद्यालय में आस-पास के अनेक गाँव के पालक अपने बच्चों को हमारे पीएमश्री विद्यालय में अध्यापन कराने हेतु उत्सुक रहते हैं।

शाला में हुए विकास में मुख्य प्रवेश द्वार, शौचालय, वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया गया। शाला प्रांगण में पेवर ब्लॉक का निर्माण हुआ, जिससे प्रांगण कीचड़ मुक्त हुआ। सुसज्जित बगीचे का निर्माण किया गया, जिसमें 6 क्यारियां निर्माण कर उनमें पौधे रोपित किए गए हैं, जिससे प्रांगण की सुंदरता बढ़ गई है। शाला में हर्बल गार्डन विकसित कर मसाले दार पौधे आंवला, तुलसी, कढ़ी पत्ती, तेजपत्ता, एलोवेरा, कोईलार, लौंग, पीपली लगाए गए, जो रसोई का काम आए। शासकीय प्राथमिक शाला चनाट के सभी कक्षाओं में प्रिंटरिच वातावरण निर्माण किया गया जिसका निरंतर फायदा बच्चों को हुआ। डेज ऑफ द वीक , हिन्दी वर्णमाला, मंथस ऑफ द ईयर, जियोमेट्रिक शेपस , इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस , डुइंग थींग्स , सोलर सिस्टम सौर परिवार, राष्ट्रीय प्रतीक – मोर, कमल, तिरंगा, अशोक स्तंभ के साथ बरगद का प्रदर्शन किया गया है। विद्यालय में हैंडवाश कॉर्नर उपलब्ध कराए जाने पर बच्चे नियमित रूप से शौच के बाद एवं भोजन पूर्व हाथों की सफाई करते हैं, जिससे व्यक्तिगत स्वच्छता बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *