उत्तर बस्तर कांकेर : 07 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, बाइक रैली के साथ होगी पदयात्रा

PTV BHARAT 05 OCTOBER 2026 – उत्तर बस्तर कांकेर : 07 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, बाइक रैली के साथ होगी पदयात्रा – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को कांकेर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बाइक रैली के साथ पदयात्रा भी निकाली जाएगी। बाइक रैली में करीब 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है, जबकि पदयात्रा में भी बड़ी संख्या में नागरिक हिस्सा लेंगे।

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की – कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी प्रतिभागियों को 07 अक्टूबर की सुबह 08 बजे नया बस स्टैंड के पास स्थित डोम में उपस्थित होने कहा गया है।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होकर सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में महेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, राजा देवनानी, राजा पाण्डे, जिला पंचायत CEO हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, SDM कांकेर सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *