रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट – राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कार्य परिषद सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

‘कोसली’ गोवंश के संरक्षण पर जोर – कार्य परिषद के सदस्यों ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में स्थानीय एवं देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के विशिष्ट देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और नस्ल की पहचान को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी पहल की आवश्यकता बताई।

राज्यपाल डेका ने विषय को महत्वपूर्ण बताते हुए कोसली गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोवंश की नस्लों का संरक्षण जैव विविधता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

इस अवसर पर कार्य परिषद के सदस्य सुबोध राठी, डॉ. किरण बघेल, डॉ. भूभारती साहू और डॉ. रिपू सुदन राठौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *