रायपुर : सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान शिविर में 500 स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की हुई स्वास्थ्य जांच

PTV BHARAT 07 OCTOBER 2026 – रायपुर : सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान शिविर में 500 स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की हुई स्वास्थ्य जांच – सेवा संकल्प अभियान के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कुल 500 स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई।

सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का दिया प्रशिक्षण – शिविर में सफाई कार्य में उपयोग होने वाले सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से उपकरणों के सही उपयोग, कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा मानकों के पालन का प्रशिक्षण दिया गया। सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियां सम्मानित – एसएलआरएम केंद्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वच्छता दीदियों से संवाद किया।

शिविर में महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *