PTV BHARAT 08 OCTOBER 2026 – रायपुर : सुशासन और जनसेवा का मंच : नारायणपुर में शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की अलख – ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से नारायणपुर जिले में जन-जागरूकता की अनूठी पहल देखने को मिली। नगरपालिका क्षेत्र, बेनूर और ओरछा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीधे जनता के बीच नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं विकसित नारायणपुर के संकल्प का संदेश दिया।
स्वच्छता से स्वस्थ समाज का संदेश – नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की आदत और स्वस्थ समाज की बुनियाद बनाने का संदेश दिया गया।
ऊर्जा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर जोर – ‘पीएम-सूर्य घर योजना’ के जरिए सौर एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ‘आयुष्मान भारत’ और ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आवास और रोजगार की योजनाओं की जानकारी – जरूरतमंद परिवारों के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत पक्के मकान और ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यवसायियों को मिलने वाले वित्तीय सहयोग की जानकारी दी गई।
नक्सल-मुक्त और विकसित नारायणपुर का संकल्प – नाटकों में शांति, शिक्षा, रोजगार और जनभागीदारी को नक्सल-मुक्त जिले की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। कलाकारों ने संवादों के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।
दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों और सरल संवाद शैली के जरिए विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने योजनाओं को आसानी से समझा। आयोजन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जिले में शांति एवं प्रगति के वातावरण को मजबूत करना रहा।

