रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की त्वरित पहल, दिव्यांग हितग्राही को एक घंटे में मिली ट्राइसाइकिल –

PTV BHARAT 09 OCTOBER 2026 – रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की त्वरित पहल, दिव्यांग हितग्राही को एक घंटे में मिली ट्राइसाइकिल – जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की पहल के तहत महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी दिव्यांग जगसाय राजवाड़े को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। जगसाय 5 अक्टूबर को मंत्री के निज निवास बीरपुर पहुंचे थे और आवागमन में हो रही परेशानी बताते हुए ट्राइसाइकिल की मांग की थी।

एक घंटे के भीतर मिली सहायता – जगसाय राजवाड़े की आवश्यकता को समझते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तत्काल संबंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मांग रखे जाने के लगभग एक घंटे के भीतर ही उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। इससे उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

जरूरतमंदों की सहायता प्राथमिकता – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को सुगम बनाना है। आमजन की समस्याएं सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सुविधा और आत्मविश्वास प्रदान करने के लिए सहायता एवं सहयोग के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *