रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति

PTV BHARAT 09 OCTOBER 2026 – रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से शिवनंदनपुर में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति – भटगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति मिली है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 33 लाख 44 हजार रुपये है।

सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य होंगे – नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, आरसीसी नाली, कल्वर्ट और पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 7 में देवगुड़ी और वार्ड क्रमांक 8 में सरना की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जाएगा।

मूलभूत सुविधाओं का होगा विस्तार – इन विकास कार्यों से आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी कार्यों का क्रियान्वयन विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *