कोंडागांव : सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

PTV BHARAT 09 OCTOBER 2026 – कोंडागांव : सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दंडकारण्य शासकीय महाविद्यालय, केशकाल में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

35 विद्यार्थियों ने निभाई विभिन्न भूमिकाएं – नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों में हुए प्रमुख विकास कार्यों और उपलब्धियों को नाट्य प्रस्तुति के जरिए दर्शाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से शासन के कार्यों और उपलब्धियों को रोचक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।

जनभागीदारी के साथ अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास – कार्यक्रम का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक जैसी प्रभावी विधा के माध्यम से विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *