कोंडागांव : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से योगेश्वरी बघेल को मिला आर्थिक संबल

PTV BHARAT 09 OCTOBER 2026 – कोंडागांव : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से योगेश्वरी बघेल को मिला आर्थिक संबल – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।

योगेश्वरी बघेल को मिली 5 हजार रुपये की सहायता – कोंडागांव जिले की ग्राम पंचायत गोलावंड निवासी योगेश्वरी बघेल को योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिले हैं। इस प्रकार उन्हें कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

योगेश्वरी बघेल ने बताया कि योजना से मिली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई है। इससे बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा उनके स्वास्थ्य और देखभाल पर ध्यान देने में मदद मिली है। आर्थिक सहयोग से परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में भी राहत मिली है। उन्होंने शासन की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान करती हैं।

योजना के तहत मिलती है आर्थिक सहायता – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को पहली संतान के लिए दो किस्तों में कुल 5 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं, दूसरी संतान बालिका होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, बेहतर पोषण को प्रोत्साहन और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *