खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : किसान समृद्धि योजना से मनोज के खेतों में आई हरियाली, बढ़ी खुशहाली

PTV BHARAT 11 OCTOBER 2026 – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : किसान समृद्धि योजना से मनोज के खेतों में आई हरियाली, बढ़ी खुशहाली

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने और नए अवसर विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम कोरवा निवासी किसान मनोज कुमार छेदैया को कृषि विभाग की किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की अनुदान सहायता मिली। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से अब उनके खेतों में सालभर फसल उत्पादन की संभावनाएं बढ़ी हैं और कृषि से होने वाली आमदनी में भी वृद्धि हुई है।

सिंचाई के अभाव में खेती थी वर्षा पर निर्भर

किसान छेदैया के पास लगभग चार एकड़ कृषि भूमि है। पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें खेती के लिए मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता था। वर्षा की अनिश्चितता और समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों का उत्पादन प्रभावित होता था। विशेषकर खरीफ सीजन के बाद अन्य फसलों की खेती करना चुनौतीपूर्ण था। सीमित सिंचाई सुविधा के कारण वे अपनी कृषि भूमि का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे थे, जिससे परिवार की आमदनी भी सीमित थी।

किसान समृद्धि योजना से बदली खेती की तस्वीर

कृषि विभाग की किसान समृद्धि योजना के तहत 43 हजार रुपए की अनुदान सहायता मिलने से मनोज छेदैया ने अपने खेत में नलकूप खनन करवाया और सिंचाई पंप स्थापित किया। इससे खेतों तक पानी पहुंचाने की सुविधा विकसित हुई और वर्षा पर निर्भरता कम हुई। अब वे फसलों की आवश्यकता के अनुसार समय पर सिंचाई कर पा रहे हैं। इससे खेती के बेहतर प्रबंधन और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है।

धान के साथ सब्जियों की खेती से बढ़े आय के अवसर

सिंचाई सुविधा विकसित होने के बाद मनोज छेदैया की कृषि गतिविधियों में बदलाव आया है। पहले पानी की कमी के कारण जहां खेती का उत्पादन सीमित रहता था, वहीं अब वे धान के साथ सब्जियों और अन्य फसलों की खेती भी कर पा रहे हैं। नियमित सिंचाई से फसलों की बढ़वार और उत्पादन में सुधार हुआ है। इससे कृषि आधारित आय के नए अवसर विकसित हुए हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। अब वे अपनी चार एकड़ कृषि भूमि का पहले की तुलना में बेहतर उपयोग कर रहे हैं।

शासन की सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

मनोज छेदैया ने बताया कि पहले सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खेती में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पानी की कमी के कारण फसलों का उत्पादन प्रभावित होता था और अतिरिक्त फसल लेने की संभावनाएं भी सीमित थीं। किसान समृद्धि योजना का लाभ मिलने के बाद उनकी समस्या काफी हद तक दूर हुई है। नलकूप और पंप की सुविधा से अब वे समय पर फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं। इससे खेती में सुधार आया है, परिवार की आमदनी बढ़ी है और आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।

मनोज छेदैया ने किसान समृद्धि योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए शासन-प्रशासन और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *