गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मिनी माता महतारी जतन योजना से देवमती को मिला आर्थिक संबल

PTV BHARAT 25 OCTOBER 2026 – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मिनी माता महतारी जतन योजना से देवमती को मिला आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मिनी माता महतारी जतन योजना जरूरतमंद श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। इस योजना के जरिए पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा निवासी देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह राशि उनके लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग साबित हुई है। योजना से मिली सहायता ने उन्हें राहत प्रदान करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद की है।

शासन की जनकल्याणकारी पहल के प्रति जताया आभार

योजना से लाभान्वित देवमती ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *