रायपुर : रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे फाटक मरम्मत के लिए रहेगा बंद

PTV BHARAT 27 OCTOBER 2026 – रायपुर : रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे फाटक मरम्मत के लिए रहेगा बंद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 (किमी 31/6-7) पर आवश्यक विशेष मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते उक्त रेलवे फाटक से सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजे से 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे तक रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 पर सड़क मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

आम नागरिकों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मरम्मत कार्य में रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *