PTV BHARAT 14 NOVEMBER 2026- रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह तथा देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने 11 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।
इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान सामने आई चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति से संबंधित एक पुस्तिका की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।

