PTV BHARAT 15 NOVEMBER 2026- रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर लोक भवन में राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने उनकी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेष रूप से जनजातीय समाज के सभी भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

