PTV BHARAT 16 NOVEMBER 2026 रायपुर, समाज के आशीर्वाद रूपी सहयोग और मार्गदर्शन से समाजिक संस्था सेवा ५पथ द्वारा पिछले 6 वर्षों से माँ दुर्गा जी के पवित्र नौ स्वरूपी ऐतिहासिक 54 कन्यादान कर चुकी है.. संस्था द्वारा इस वर्ष भी सातवीं बार दिनांक 18 नवंबर 2026 बुधवार को “निःशुल्क कन्यादान” आयोजन किया जा रहा है विगत दिनों विमतारा हाल शांति नगर में पूरे समाज की विशाल मीटिंग की गई थी।इस बैठक में रायपुर के अलावा बाहर शहरों की पूज्य पंचायतों व संस्थाओं के लगभग 500 समाजसेवी अतिथि पधारे थे। सभी के मार्गदर्शन से कन्यादान आयोजन के मांगलिक कार्यक्रम तय किए गए छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज, सिंधू महाराज मंडल, अग्रवाल सभा, श्री रामस्वरूप निरंजनलाल चेरिटेबल ट्रस्ट व पूज्य सिंधी पंचायत छत्तीसगढ़ के समस्त धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, तिल्दा, भाटापारा, राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा रायपुर की प्रमुख पंचायतों के साथ साथ जय झूलेलाल नवयुवक संघ, सारथी संस्था, दिव्य ज्योति संस्था, सरस म्यूजिकल ग्रुप, बाबा गुरूमुखदास सेवा समिति, हरे माधव, संत निरंकारी मिशन, एस. एस.डी. घाम, जय झूलेलाल धर्मार्थ सेवा समिति सहित प्रमुख संस्थाएँ व पंचायतें अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है और सभी ने श्रमदान देने का संकल्प भी लिया।संस्था के प्रमुख पहलाज खेमानी व संजय लालवानी ने बताया कि संस्था के उद्देश्य के अनुसार सभी शहरों को इस सेवा का लाभ पहुंचाने और हर शहर में यह कन्यादान कराने की पावन सोच के साथ प्रयासरत है इसमें सभी परोपकारी सज्जनों का भरपूर समर्थन है।संस्था की श्रीमती सुलोचना नारायणी, मीना, सरिता चंदानी ने जानकारी दी कि इस कन्यादान आयोजन से समाज मे हो रहे आडंबर व बहुत ही खर्चीले विवाह करने वाले परिवारों को कम खर्च मे भी आदर्श व्यवस्थित विवाह करने की प्रेरणा मिली है साथ ही इसमे सक्षम पिता भी शामिल होकर अपनी बिटिया का विवाह कर सकता है जिससे समाज को अमीर गरीब का फर्क ही महसूस न हो पायेगा.संस्था के राजकुमार, रवि पंजवानी, अनिल नैनवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस आयोजन में कोई कैश काउंटर नही रखा गया है यानी कि किसी से दान की मांग नही की जाएगी जिन्हें कोई उपहार देना हो वे स्वयं वर वधु को रिसेप्शन में दे सकते है या कन्यादान में किसी की सेवा का भार स्वयं उठाना चाहे तो उठा सकते है।संस्था की श्रीमती पूनम मेठानी, कृपा आहूजा ज्योति गेलानी ने बताया कि इस कन्यादान में विवाह करने वाले वर-वधुओ को वो सारी खुशियां मिलेंगी जिनके उन्होंने सपने देखे होंगे जैसे कि धूमधाम से मुकुट बंधन, बारात, लेडिस संगीत, माता स्वरूपी कन्याओ की आरती, वेदी फेरे, रिसेप्शन, आर्केस्ट्रा करके उनके शादी के सारे अरमान पूरे किये जायेंगे।संस्था के अनिल रूपचंदनी, दिलीप नागपाल, संदीप चंदानी ने बताया कि जिस सज्जन की कोई बेटी नही है यानी की जिनके जीवन में कन्यादान करने सौभाग्य न हो वे भी निःशुल्क कन्यादान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं..संस्था के संजय खुबचंदानी, सुरेश लालवानी ने बताया कि इस कन्यादान में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से आयी कन्याओं का भी कन्यादान कराया जा रहा है।एक नई शुभ पहल की जानकारी देते हुए संदीप लालवानी, दीपक केवलानी, निक्की मिर्घानी ने बताया कि इस शुभ विवाह की शुरुवात सिंधी समाज की प्रथा के अनुसार दिनांक 17.11.26 को माता की चौकी व नौ बहराणे साहेब का भी धूमधाम से निकाले जाएंगे और कन्याओं की ऐतिहासिक बारात भी निकाली जाएगी..श्रीमती रेखा धर्मानी, लता बुधवानी, प्रिया नेभानी ने बताया कि 50 ब्यूटीशियन महिला सेवादार जो कि कांकेर, धमतरी, भाटापारा, गोंदिया, रायगढ़, बिलासपुर, चक्करभाटा आदि शहरों से आकर कन्याओं को निःशुल्क श्रृंगार की सेवाएं देगी..इस महायज्ञ में परमपूज्यनीय श्री सेहरावाले सांई जी (गुजरात), पूज्यनीय पिंकी माता जी (महाराष्ट्र), श्री भोलाराम सांई जी (गोंदिया) के साथ सभी संत पधार रहे है और संस्था की महिला टीम, कन्या टीम, पुरुष टीम के 150 सेवादार पूरी शिद्दत के साथ सेवाएं दे रही है। संस्था पूरे समाज से अपील करती है कि नौ बेटियों के कन्यादान के इस महायज्ञ में शामिल हो कर अपनी आहुतियां प्रदान करके संपन्न कराएँ।
सेवा पथ के सातवे “कन्यादान ” में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात
