कोरिया : ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विंटल धान

PTV BHARAT 23 NOVEMBER 2026- कोरिया : ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विंटल धान

कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के धान खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। रामचरित्तर साहू के पुत्र बच्चालाल ने बताया कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा। धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे घर बनाने, खेती-बाड़ी और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।

ऑनलाइन टोकन और कृषक उन्नति योजना के लिए जताया आभार

बच्चालाल साहू ने ऑनलाइन टोकन की सुविधा और कृषक उन्नति योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के लिए लागू नीति से वे खुश हैं। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर भी संतोष व्यक्त किया।

बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान की आशंका पर जताई चिंता

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान होने की आशंका पर बच्चालाल साहू ने चिंता जताई। उन्होंने फसल को नुकसान होने की स्थिति में कृषि विभाग को समय पर सूचना देने और क्षतिपूर्ति का दावा दर्ज करने की व्यवस्था का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *