PTV BHARAT नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों मे मंत्री पद की शपथ ली। नई मोदी कैबिनेट में कई पुराने चेहरों को फिर से जगह दी गई है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता इस सरकार में भी अहम जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। नई मोदी कैबिनेट कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी सजी नजर आएगी। कुल सात पूर्व मुख्यमंत्री नए मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनमें खुद पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के पूर्व मु्ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी मोदी की नई टीम में शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों के कुल सात पूर्व मुख्यमंत्री केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं
ये सात दिग्गज राज्य के बाद संभालेंगे केंद्रीय मंत्रालय की कमान
