सऊदी अरब में हीटस्ट्रोक से 14 हज यात्रियों की मौत

PTV BHARAT एजेंसी -ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि, सऊदी अरब में पड़ रही चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अब ताजा अपडे़ट के अनुसार, चल रहे हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दिया है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर हीट स्ट्रोक के कारण छह जॉर्डन नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, कई अन्य स्थानीय सूत्रों ने इससे अधिक संख्या की सूचना दी है, जिसके अनुसार 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है और उनके नाम भी पब्लिश किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *