इजरायल ने  हमास चीफ इस्माइल हानिया को तेहरान में मारा

PTV BHARAT  इजरायल ने 7 अक्टूबर को अपने देश में हुए खून-खराबे का बदला पूरा कर लिया है. पिछले 9 महीने से बदले की आग में झुलस रहे इजरायल ने बुधवार तड़के हमास चीफ इस्माइल हानिया को ढेर कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि हानिया को गाजा, फिलिस्तीन या कतर में नहीं, बल्कि ईरान की राजधानी तेहरान में मारा गया है हमास ने खुद बयान जारी कर अपने चीफ की मौत की पुष्टि की है. हमास चीफ इस्माइल हानिया मंगलवार (30 जुलाई) को ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ. इस दौरान हानिया ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से भी मुलाकात की थी. इसके अगले ही दिन (बुधवार) यानी की आज सुबह-सुबह ईजरायल ने उस घर को ही उड़ा दिया, जिसमें इस्माइल हानिया ठहरा हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *