मिशनरी संचालक डॉ अजय लाल के नर्सिंग कालेज पर सीबीआइ का छापा

PTV BHARAT    दमोह। मिशनरी संचालक डा़ अजय लाल के नर्सिंग कालेज पर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की भोपाल टीम ने छापा मारा। दमोह मसीही समाज की आधारशिला संस्थान द्वारा संचालित नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज पर उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआइ के टीम ने प्रदेश के अनेक कॉलेजों की जांच प्रारंभ की है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई को लेकर किसी को भी खबर नहीं लगी। देर रात स्थानीय पुलिस-प्रशासन को पता चला तो अधिकारी सक्रिय हुए। बताया गया कि नर्सिंग कालेज की जांच के लिए सीबीआइ भोपाल की टीम एक निरीक्षक के नेतृत्व में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *