PTV BHARAT 24 Sep 2024 महासमुंद के पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने महासमुंद कलेक्टर को पत्र के माध्यम से तथा दूरभाष पर झलप व पटेवा तहसील क्षेत्र के 3 प्रभावित किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि की मांग की है। जिस पर कलेक्टर ने राशि जारी करने का आभासन दिया है। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की सरकार को किसानों की परेशानी व पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। महासमुंद किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। फसल बर्बाद होने से किसान कर्ज में दब गए। किसानों के हित के इस महत्वपूर्ण मसले पर भाजपा नेताओं ने मौन साथ लिया। किसान हित की ढोंग रचने वाले भाजपा के किसी भी जन प्रतिनिधि ने किसानों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंचाई। तथा मुआवजा राशि दिलाने कोई प्रयास नहीँ भाजपा ने ग्राम बरभांठा, गोडपाली, तेंदूवाही, सि नोधा, पचरी, नवागांव, बांसकुडा, जलकी, छपोराडीह, बिरबिरा, झाखरमुडा, धनांव, रायतुम, रूमेकल, खरोरा के कृषकों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि अटका दिया। चंद्राकर ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हए शीघ्र फसल नुकसान की भरपाई हेतु क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने की मांग कलेक्टर से की जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र राशि जारी करने आश्वस्त किया।
पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने प्रभावित किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि की मांग की
