PTV BHARAT 21 DEC 2024 नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बांग्लादेश में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विनोद बंसल ने कहा, ‘एक समय था जब बांग्लादेश में मां काली के नाम का उद्घोष सुनाई देता था, आज काली के उन्हीं मंदिरों को तोड़ा जा रहा है।’बंसल ने कहा, ‘कल तीन और मूर्तियों को तोड़ दिया गया। बांग्लादेश की सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रुकनी चाहिए।’
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से विश्व हिंदू परिषद नाराज
