हैदराबाद में एक हजार गांजा चॉकलेट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

PTV BHARAT 30 DEC 2024  हैदराबाद। हैदराबाद में एक्साइज पुलिस ने ओडिशा से आ रही एक बस से एक हजार गांजा चाकलेट को जब्त किया है। आरोपित अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के अनुसार पुलिस को गांजा चाकलेट लाए जाने को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी।30 रुपये प्रति चॉकलेट बेचता था आरोपी इसके बाद पुलिस ने कावेरी ट्रैवल की बस को कोडाद रामपुर रोड पर रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों को एक हजार गांजा-युक्त चॉकलेट मिलीं, जिन्हें कथित तौर पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ओडिशा निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में पता चला कि वह गांजा चाकलेट हैदराबाद में मजदूरों को 30 रुपये प्रति चॉकलेट की दर से बेचता था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *