PTV BHARAT 17 JAN 2025 नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर को गुरुवार को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। उनके अलावा भारत के शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों को शुक्रवार 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मी ने ये पुरस्कार दिया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी नेशनल स्पोर्ट्स डे सेरेमनी में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। इन पुरस्कारों से पहले विवाद भी हुआ था। ऐसी खबरें आई थीं कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं है जिसके बाद मनु ने अपनी नाराजगी जताई थी।