गाजा में युद्धविराम लागू होने के बाद इजरायल ने कहा- भारत का आभार

PTV BHARAT 20 JAN 2025     नई दिल्ली। गाजा में युद्धविराम लागू होने के बाद इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने आत्मरक्षा के अपने देश के ‘अधिकार’ का समर्थन करने के लिए रविवार को नई दिल्ली का आभार जताया। इजरायली दूतावास द्वारा जारी वीडियो में अजार ने कहा, मैं आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम भारतीय लोगों के समर्थन की विशेष रूप से सराहना करते हैं। सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायली शहरों पर किए गए हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर सैन्य हमले शुरू किए थे। हमास के हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत लगातार संघर्ष विराम का आह्वान करता रहा है। भारत ने गाजा युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *