US नागरिकों को नहीं देना होगा Income Tax-ट्रंप ने बनाया नया मास्टरप्लान

PTV BHARAT 28 JAN 2025  नई दिल्ली। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कई अहम फैसले ले रहे हैं, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर असर डालेगी। वह देश में इनकम टैक्स व्यवस्था समाप्त करने की वकालत करते आए हैं। इसी बीच ट्रंप ने सोमवार (28 जनवरी) को इनकम टैक्स व्यवस्था खत्म कर टैरिफ को बढ़ाने की बात कही है।ट्रंप ने 27 जनवरी को फ्लोरिडा के डोरल में आयोजित 2025 रिपब्लिकन इश्यूज कॉन्फ्रेंस में इनकम टैक्स व्यवस्था खत्म करने का प्रस्ताव रखा, ताकि अमेरिकी नागरिकों की डिस्पोजेबल इनकम को बढ़ाया जा सके। इिस्पोजेबल इनकम का मतलब उस आय से है, जो टैक्स और दूसरे सोशल सिक्योरिटी चार्जेस देने के बाद बचती है।  ट्रंप का दावा है कि ऐसा करने से अमेरिका में उस व्यवस्था को वापस लाया जा सकेगा ‘जिसके चलते अमेरिका अमीर हुआ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *