सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन का जवाब-टिप्पणी घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली

PTV BHARAT 31 JAN 2025  नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। पुअर लेडी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *