अमेरिका से 205 भारतीय प्रवासियों की हुई डिपोर्टिंग

PTV BHARAT 04 FEB अमेरिका में बिना किसी वैध कागजात के दाखिल होने वाले भारतीयों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन के जरिए 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे भारतीयों का या तो वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है या ये लोग अवैध तरीके से यूएस में दाखिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *