कोलकाता हाईकोर्ट ने दी मोहन भागवत को रैली की इजाजत

PTV BHARAT 14 FEB 2025  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा झटका लगा है। दरअसल, मोहन भागवत की रैली को लेकर सरकार की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए हाईकोर्ट ने आरएसएस को 16 फरवरी को बर्दवान जिले में रैली करने की सशर्त इजाजत दे दी है।रैली के आयोजकों ने राज्य पुलिस द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने कहा था कि राज्य में माध्यमिक परीक्षा चल रही है और उस दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से परीक्षार्थियों को परेशानी होगी।न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की पीठ ने रैली को सशर्त अनुमति देते हुए कहा कि आयोजकों को उपस्थित भीड़ की संख्या और लाउडस्पीकर की आवाज पर नजर रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *