PTV BHARAT 21 FEB 2025 इंदौर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज हिंदू धर्म जिंदा है और मेरा नाम कैलाश है तो इसका कारण शिवाजी महाराज हैं। उन्होंने मालवा में मुगलों को घुसने नहीं दिया, नहीं तो मेरा नाम कैलाश नहीं कलीमुद्दीन होता। यह बात विजयवर्गीय ने अपने गृह शहर इंदौर में बुधवार देर शाम को शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। विजयवर्गीय ने कहा कि शिवाजी महाराज का साहस और संघर्ष ही था, जिसके कारण भारत के कई हिस्सों में मुगलों की दखलंदाजी नहीं हो पाई। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए मुगलों को कई क्षेत्रों में घुसने नहीं दिया था। मुगल हर जगह पहुंच गए, लेकिन मध्य प्रदेश के क्षेत्र मालवा में नहीं आ सके।
शिवाजी महाराज नहीं होते तो मैं कैलाश नहीं, कलीमुद्दीन होता- मंत्री विजयवर्गीय
