PTV BHARAT 21 FEB 2025 भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारी गईं चार महिला नक्सली कान्हा भोरमदेव दलम से जुड़ी थीं। यह दल कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा के पास भोरमदेव मंदिर के बीच के क्षेत्र में सक्रिय है। नक्सली कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के विस्थापित वन ग्रामों को अपना ठिकाना बना रहे हैं। यहां विस्थापित ग्रामीणों के सूने पड़े मकान नक्सलियों के छुपने के काम आ रहे हैं। यहां से मंडला जिले से होते हुए नक्सली अपनी पैठ अमरकंटक तक करने की कोशिश कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सीमा पर कान्हा कारिडोर को ठिकाना बना रहे नक्सली
