RSS की वजह से मैं मराठी सीख पाया-पीएम मोदी

PTV BHARAT 22 FEB 2025    प्रधानमंत्री ने आरएसएस का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान ही मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया, ये एक बड़ी उपलब्धी है। पीएम ने कहा कि इसका दुनिया भर में 12 करोड़ मराठी भाषी लोग इंतजार कर रहे थे। पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मराठी संस्कृति और भाषा सीखने का श्रेय आरएसएस को देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संघ युवाओं को भारत की संस्कृति का उपदेश देने के लिए सांस्कृतिक ‘यज्ञ’ करने में लगा हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह सम्मेलन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है। मुझे एक मराठी भाषी व्यक्ति भी याद है, जिसने लगभग 100 वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आरएसएस अपनी शताब्दी मना रहा है और साथ ही विवेकानंद की तरह युवाओं को भारत की संस्कृति का उपदेश देने के लिए सांस्कृतिक यज्ञ भी कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *